Loading Now
×

SSR T20 क्रिकेट Chamipnship लीग में उज्ज्वल के शानदार प्रदर्शन से यंग स्टार सीसी जीता।

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट Chamipnship लीग 2023 का सातवाँ मैच यंग स्टार क्रिकेट क्लब पटना और BPCA पटना के बीच खेला गया।

जिसमे यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने BPCA पटना को 107 रनों से हरा दिया। उज्ज्वल यादव के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (48 बॉल 84) के लिये आज के मुख्य अतिथी बिहार के सीनियर क्रिकेटर कुमुद रंजन के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।

आज के मैच में यंग स्टार क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे उज्ज्वल 84 रन, अभिषेक 49 रन, रवि राज 20 रन की सहयता से 202 रन 6 विकेट के नुक्सान पर बनाये। वहीं BPCA की टीम से अंकित ने 3 और यश प्रताप ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी BPCA की टीम 14.3 ओवर में शशि 18 रन, सूरज 11 रन और शिवम 14 रन की मदद से मात्र 95 रन पर ऑल आउट हो गई। यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम की तरफ से हर्ष राज ने 5 विकेट, उत्तम 3 विकेट और राघ्वेंद्र प्रताप ने 2 विकेट चटकाए।

आज के इस मैच में SSR के अध्यक्ष श्री शंकर राय, सयुंक्त सचिव अंजन कुमार, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष पृथ्वि राज तथा निकेश कुमार, मन्जीत सिंह, प्रवीण सिंह, अंकित सिंह, सोनू, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

संक्षिप्त स्कोर:-

Young Star Cricket Club – 202/6 (20 over)
उज्ज्वल 84, अभिषेक 49, रवि 20 रन। अंकित कुमार – 3/25, यश प्रताप – 1/11
BPCA – 95/10 (14.3 over) शशि – 18, शिवम – 14, सूरज – 11 रन
हर्ष राज- 5/37, उत्तम – 3/9, राघ्वेंद्र प्रताप- 2/20

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment