Loading Now
×

जहानाबाद जिला सीनियर डिवीज़न लीग में रंजन इलेवन ने श्रीराम सीसी को 6 विकेट से हराया

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन ने श्रीराम क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर श्रीराम क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीराम क्रिकेट क्लब ने 30.1 ओवरों में 127 रन बना के ऑल आउट हो गई ।श्रीराम क्रिकेट क्लब के तरफ से राजू कुमार ने 36 और रौशन कुमार ने 26 रनो का योगदान दिया, रंजन इलेवन के तरफ से ऋषि शर्मा ने 3, जितिन और दिशांत ने 2,2 विकेट हासिल किया ।

128 रनो का पीछा करने उतरी रंजन इलेवन के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11.5 ओवरों में 4 विकटों के नुकसान लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया ।रंजन इलेवन के तरफ से जितिन कुमार यादव ने बेहतरीन अर्धशतक (56 रन 27 गेंद) जड़ा , इनके अलावा दिशांत मिश्रा ने नाबाद 30 और सनी कुमार ने भी 25 रनो का योगदान दिया।श्रीराम क्रिकेट क्लब के तरफ से दीपक कुमार और सागर कुमार ने 2,2 विकेट हासिल किया।

जितिन कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सबीन कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया।जिला क्रिकेट संघ द्वारा U -19 खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल दिनांक 19/03/2023 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में लिया जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment