Loading Now
×

रंजन इलेवन जहानाबाद जिला क्रिकेट सीनियर लीग के फाइनल में

जहानाबाद :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में राइजिंग क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में पहुंचा रंजन इलेवन ।

सुबह टॉस जीतकर राइजिंग क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रंजन इलेवन ने 30 ओवरों में 8 विकेट ke नुकसान पे 222 रनो का स्कोर खड़ा किया।रंजन इलेवन के तरफ से सोनू यादव ने बेहतरीन अर्धशतक (54) जड़ा ,जितिन यादव ने 43, दिशांत मिश्रा ने 37 और ऋषि शर्मा ने 17* रनो का योगदान दिया ।राइजिंग क्रिकेट क्लब के तरफ से अजय कुमार ने 3 और आयुष पटेल ने 2 विकेट हासिल किया।

223 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29 ओवरों में 178 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 44 रनो से हार गई ।राइजिंग क्रिकेट क्लब के तरफ से अजय कुमार ने 36 , तुषार और आलोक राज ने 27,27 रनो का योगदान दिया।रंजन इलेवन के तरफ से पंकज कुमार ने 3 विकेट , आयुष नंदन और दिशांत मिश्रा ने 2,2 विकेट हासिल किया।

पंकज कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment