Loading Now
×

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बना विमला देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन।

पटना : पटना के शाखा मैदान में बुधवार को वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के द्वारा आयोजित विमला देवी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया।

फाइनल मुकाबले में बालाजी के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी (4 विकेट) के बदौलत बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीएनएसयू सीए को 26 रन से पराजित किया। खिलाड़ियों को उद्देश्य प्रसाद, रणजीत कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार, इंद्रजीत कुमार एवं एकेडमी के मुख्य कोच संतोष कुमार ने पुरस्कृत किया।

प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच : बालाजी (बसावन पार्क सी.ए)
बेस्ट बैटर : सौभाग्य मिश्रा (बसावन पार्क सी.ए)
बेस्ट बॉलर : दीपक कुमार (बसावन पार्क सी.ए)
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट : मोहित कुमार (जीएनएसयू सी.ए)
बेस्ट क्षेत्ररक्षक : रोशन कुमार (बसावन पार्क सी.ए)

Post Comment