Loading Now
×

नन्हक महतो इनामी इंटर स्कूल क्रिकेट 16 अप्रैल से

पटना। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के बैनर त ले आगामी 16 अप्रैल से पटना में दूसरी नन्हक महतो इनामी अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी आयोजन सचिव नवीन कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस आयोजन में कुल 24 स्कूल टीमों को खेलने की अनुमति प्रदान की गई है। विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण नीरज कुमार, श्रीमती प्रतिभा देवी, शत्रुघ्न पंडित, श्रीमती निकिता कुमार, निहाल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इस वर्ष विजेता टीम को 11,000 रुपए नकद पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जायेगा और वह 25-25 ओवरों का होगा। खिलाड़ियों के लिए शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।इच्छुक टीमें अपने प्राचार्य द्वारा अग्रसारित स्कूल आवेदन के साथ 12 अप्रैल तक 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि जन्म प्रमाण हेतू आधार कार्ड और नगर निगम का प्रमाण पत्र मैच के दौरान साथ लाना होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment