Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में जूनियर शुक्ला एकेडमी व स्टडी एंड स्पोट्र्स एफसी विजयी

पटना। पटना फुटबॉल संघ के रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को खेले गए मैच में जूनियर शुक्ला एकेडमी और स्टडी एंड स्पोट्र्स एफसी ने जीत हासिल की।

पहला मैच जूनियर शुक्ला एकेडमी ने पटना एकेडमी को 2-0 से हराया। जूनियर शुक्ला एकेडमी की ओर से ए मिंज ने तीसरे मिनट में हामिल ने 26वें मिनट में गोल दागा। जूनियर शुक्ला एकेडमी के सोनू कुमार को एनआईएस कोच नंद किशोर प्रसाद ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच रेफरी गौरव राज, शुभम शर्मा, सुनील कुमार, किशन कुमार शर्मा थे। पटना एकेडमी के अवधेश कुमार को रेड कार्ड दिखाया।

दूसरे मैच में स्टडी एंड स्पोट्र्स ने रैनबो एफसी को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से रोहित कुमार ने 45वें मिनट में गोल दागा। रोहित कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना एकेडमी के सचिव हरे राम द्वारा प्रदान किया गया।
मैच के रेफरी किशन कुमार, सुनील कुमार, शुभम कुमार, गौरव राज थे।

13 अप्रैल का शेड्यूल
इलेवन ब्रदर्स एफसी बनाम एनएससी बख्तियारपुर (दोपहर 1 बजे से)
मुसल्लहपुर एफसी बनाम गांधी मैदान एफसी (दोपहर तीन बजे से)

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment