Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला आज

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला 24 अप्रैल यानी सोमवार को अपराह्न तीन बजे से संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग स्टेडियम में खेला जाएगा।

फाइनल मुकाबले में सिटी एथलेटिक क्लब और पीएसएफए की टीम आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन समीर कुमार महासेठ होंगे।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, इनर्जी योगा के विद्याभूषण सिंह समेत पटना फुटबॉल संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment