Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर विजयी

मुजफ्फरपुर :   डिस्ट्रिक्ट लीग के तीसरे चरण में आज एक महत्वपूर्ण मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर एवं सुस्ता क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । टॉस जीतकर क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने पहले गेंदबाजी करते हुए सुस्ता क्रिकेट क्लब को 129 रनों पर ही ढेर कर दिया।

सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से धीरज (57 रन) के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। गेंदबाजी करते हुए क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से अंकित 2 निखिल एक जसीम दो रुपेश एक एवं आदित्य सिन्हा ने एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट एकेडमी जूनियर तूफानी शुरुआत करते हुए 7.3 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त किया। जिसमें अमन ने 23 गेंद में नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेली। आदित्य सिन्हा 12 बॉल में 19 रन कुशदेव 8 बॉल में 26 रन एवं आयुष ने 5 गेंदों में 9 रनों की नाबाद योगदान दिया। इतने विशाल अंतर से जीतने के बाद क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आज का मैन ऑफ द मैच अवार्ड अमन को उनके शानदार तूफानी पारी के लिए दिया गया।

Post Comment