Loading Now
×

पू.चम्पारण जिला अंडर -16 क्रिकेट टीम सारण रवाना

मोतिहारी : बीसीए के तत्वाधान में होनेवाले श्यामल सिन्हा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट(U-16) में भाग लेने के लिए पू.चम्पारण टीम सारण के लिए रवाना हो गई।

इसीडीसीए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलभवन मोतिहारी में जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार व वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान और गुलाब खान ने खिलाड़ियों को ड्रेस देकर सारण के लिए विदा किया।

स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम सारण में कल 18 मई को पू.चम्पारण का पहला मुकाबला प.चम्पारण से होगा।वही 19 मई को गोपालगंज की टीम पू.चम्पारण के सामने होगी।24 मई को आखिरी मुकाबले में पू.चम्पारण टीम के सामने सिवान की टीम होगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment