Loading Now
×

बीसीए अंतर जोनल अंडर-19 के पूल (बी) में वेस्ट जोन ने टीम एल्लो को 59 रन से पराजित किया।

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल (बी) में आज वेस्ट जोन बनाम रेस्ट ऑफ जोन एल्लो के बीच खेले गए तीसरा लीग मुकाबला में वेस्ट जोन ने रेस्ट ऑफ जोन एल्लो को 59 रन से पराजित किया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि आज हाई स्कूल बरौली गोपालगंज के खेल मैदान पर सुबह वेस्ट जोन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाज कुमार आदित्य जयसवाल के 56 रन की अर्धशतकीय पारी के बाद अंशु के 35 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज चिराग पाराशर के 33 रन की उपयोगी पारी के सहारे 33 ओवरों में सभी विकेट खोकर 189 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर रेस्ट ऑफ जोन एल्लो के सामने जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य रखा।टीम एल्लो के गेंदबाज अमन कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए जबकि पीहूस को दो सफलता हाथ लगी वहीं लक्की , आदित्य राज और कप्तान सन्नी राज ने 1-1 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में सफल रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एल्लो के कप्तान बल्लेबाज सन्नी राज ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि सुमंत ने 23 रन का योगदान दिया इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में भी सफल नहीं रहे।
वेस्ट जोन के गेंदबाज यश ने सर्वाधिक छह बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि मोहित कुमार चौरसिया, शिवम सिंह व अंशु ने 1 विकेट चटकाए।

इससे पहले अन्य अतिथियों के साथ सेंटर को-ऑर्डिनेटर राजीव रंजन चौहान उर्फ गोलू सॉफ्टबॉल के सचिव व खेल प्रेमी ज्योति कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया।
कल 20 मई को रेस्ट ऑफ जोन एल्लो बनाम नॉर्थ जोन के बीच पूल (बी) का चौथा लीग मुकाबला प्रातः 8:30 बजे से हाई स्कूल बरौली गोपालगंज के खेल मैदान पर खेला जाएगा।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

कान्क्लेव 2.0 का उद्धघाटन संपन्न,उपमुख्यमंत्री बोले दिल से खेलों मिल के जीतो’ बाकि हर व्यवस्था सरकार करेगी

Next post

BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में औरंगाबाद ने कैमूर को 6 विकेट से हराया

Post Comment