Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U-16: अरवल ने पटना को सात रनों से हराया

पटना: रेलवे ग्राउंड सोनपुर में पाटलीपुत्र ज़ोन की श्यामल सिन्हा U-16 की मैच में अरवल ने पटना को सात रनों से हरा दिया। पटना और अरवल के मैच मे अरवल ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पटना की टीम 38.2 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

टॉस जीतकर अरवल की ओर से देव राज ने 32 रन, रोहित कुमार ने 26 रन और मो इरफान ने 23 रन बनाए। पटना की ओर से शुभम और सन्नी ने 3-3 विकेट तथा कार्तिक ने एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में पटना की ओर से बनाए गए 124 रन में रोहित ने 32 रन, कार्तिक ने 28 रन और सूर्या ने 16 रन बनाए। अरवल की ओर से हर्ष और लवकेश ने 3-3 विकेट तथा ऋषभ मे 2 विकेट लिए। लवकेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पटना टीम की हार का जिम्मेवार कौन? चयनकर्ता या तदर्थ समिति के पदाधिकारी : सुनील कुमार

Next post

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच: प्रिंस सिंह के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी विजयी

Post Comment