Loading Now
×

Turf Arena Under-17 Cricket Tournament में आरा ने बीआईओसी को 60 रनों से हराया

पटना– खुशी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित टर्फ एरिना अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट (Turf Arena Under-17 Cricket Tournament) में खेले गए मुकाबले में आरा ने बीआईओसी को 60 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। हिमांशु को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 227 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जिसमें रौशन ने 51, ऋत्विक ने 26, अनुकूल ने 14, हिमांशु ने 61, संस्कार ने 19, मनीष ने 17 और अमर ने 10 रन बनाए। बीआईओसी के लिए प्रिंस ने 2, सन्नी ने 2 और रौशन ने 2 विकेट लिए।

जवाब में इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआईओसी ने 8 विकेट खोकर 167 रन बना सकी। जिसमें सन्नी ने 71, आदित्य ने 17, हेमराज ने 12, सत्यम ने 16, महेश ने 11 और प्रिंस ने 10 रन बनाए। आरा के लिए हिमांशु ने 2, नवीन ने 2 और ऋत्विक ने 2 विकेट चटकाए और मुकाबले को 60 रनों से जीत लिया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment