Loading Now
×

तीन मैचों की सीरीज में लगातार दो मैच जीत राजहंस टारगेट ने सिरीज पर किया

किशनगंज : जावेद क्रिकेट अकैडमी सिलिगुड़ी बनाम राजहंस टारगेट क्लब किशनगंज के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का दुसरा मैच रुईधासा मैदान किशनगंज में 30/30 ओवरों का खेला गया जिसमें राजहंस टारगेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 27.4 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

जिसमें नंदन मंडल ने 38 गेंदों का सामना कर 8 चौके एवं 1 छक्के की मदद से 56 रन अयान सोएब ने 31 गेंदों का सामना कर दो चौके की मदद से 27 रन मुकेश सिंह ने 15 गेंदों का सामना कर एक चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन शुभम शेखर ने 20 गेंदों का सामना कर तीन चौके की मदद से 18 रन प्रशांत कुमार यादव ने 10 गेंदों का सामना कर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन एवं पंचम कुमार ने 21 गेंदों का सामना कर दो चौके की मदद से 14 रन बनाए वही जावेद क्रिकेट एकेडमी सिलीगुड़ी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज रॉय ने 5 विकेट सुमित ने तीन विकेट जावेद आलम ने एक विकेट एवं दिनेश यादव ने एक विकेट हासिल किया।

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद क्रिकेट एकेडमी 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी जिसमें सूरज राय ने 63 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन अंकित वर्मा ने 36 गेंदों का सामना कर तीन चौके की मदद से 28 रन अमृत सिंहगा ने 19 गेंदों का सामना कर तीन चौके के मदद से18 रन एवं शुभम प्रसाद ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 15 रन बनाए।

वही राजहंस टारगेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए नंदन मंडल ने 4 विकेट विशाल कुमार सिंह ने 3 विकेट मुकेश सिंह ने 1 विकेट राहुल कुमार साह ने एक विकेट हासिल किया ओलराउंड परफॉर्मेंस 56 रन एवं 4 विकेट लेने वाले नंदन मंडल को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।आज के मैच के अंपायर थे गणेश साह एवं जितेंद्र ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment