Loading Now
×

परमेश्वर दयाल अंडर-13 क्रिकेट में राजीव का शतक, करुणा सीए विजयी

पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर चल रहे अगस्त्य क्लासेज प्रायोजित परमेश्वर दयाल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में करुणा सीए ने सीएबी गोल्ड को 231 रन से पराजित किया। विजेता टीम के राजीव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन के निदेशक रौनित नारायण ने प्रदान किया।

टॉस करुणा सीए ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए राजीव के 188 रन की मदद से 25 ओवर में दो विकेट पर 291 रन बनाये। प्रियांशु ने 59 रन बनाये जबकि अतिरिक्त के सहारे 29 रन बने।जवाब में सीएबी गोल्ड की टीम प्रिंस (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे 13.5 ओवर में 60 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर

करुणा सीए : 25 ओवर में दो विकेट पर 291 रन, राजीव 188 रन, प्रियांशु 59 रन, अतिरिक्त 29 रन, कृष 1/61, हमाद 1/50
सीएबी गोल्ड : 13.5 ओवर में 60 रन पर ऑल आउट शुभम 10, अतिरिक्त 39, प्रिंस 6/16,आशीष 2/8, अमित 1/0, उज्ज्वल 1/7

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment