Loading Now
×

ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में नवोदित खिलाड़ियों को दिये जा रहे टिप्स

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,सैदपुर,पटना में निशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर ( बालक व बालिका ) के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षक मोहन राव कोड़ी ( आंध्रप्रदेश ) ने बालक व बालिका खिलाड़ियों को कई तरह के टिप्स दिए।

बारह दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर किलकारी के प्रशिक्षक-सह-सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन व राकेश रंजन भी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण शिविर में आज खिलाड़ियों को वार्मअप एक्सरसाइज व बॉल बैडमिंटन के लिए आवश्यक बॉल कीपिंग,बॉल टेपिंग,ब्लॉकिंग सहित कई तकनीकी जानकारियां दी गयी।

Previous post

बीसीए सचिव द्वारा BCA की वार्षिक आम सभा संपन्न, सदन ने लगाई अध्यक्ष की बर्खास्तगी पर मुहर,हुई कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय देखे

Next post

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के लिए सुपर सिक्स का कार्यक्रम जारी।

Post Comment