Loading Now
×

बीसीए कार्यालय का विधिवत पुजा से हुआ शुभारंभ

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के नए कार्यालय में विधिवत पुजा कर इसकी शुरुआत की गई। अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने यजमान के रूप में पुजा कर भगवान से बीसीए की समृद्धि की कामना की। पाटलीपुत्रा कालोनी के 45 सी में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय का शुभारंभ हुआ है।

इस अवसर पर बीसीए कोशाध्यक्ष आशुतोष नन्दन सिंह, पूर्व सचिव संजय कुमार, सहरसा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव बादल बनर्जी, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर एल पी वर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन आनंद मिश्रा, संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम, बीसीए के जिला संघों के पूर्व प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सहित पच्चीस जिला संघों के प्रतिनिधि, कोच, पूर्व रणजी खिलाड़ी, फिजियो ट्रेनर तथा कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment