Loading Now
×

विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : केडिया इलेवन व काजीपुर सीसी विजयी

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के तत्वावधान में खेली जा रही विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में केडिया इलेवन और काजीपुर सीसी जीत हासिल की।
खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में काजीपुर सीसी ने जेपी सीसी को चार विकेट से जबकि मंगल तालाब पर खेले गए मैच में केडिया इलेवन ने वेस्टर्न सीसी को सात विकेट से पराजित किया। जगजीवन स्टेडियम में सिटी स्टूडेंटस क्लब के नहीं आने से एलायंस सीसी को वाकओवर मिला।

मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में केडिया इलेवन ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वेस्टर्न सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाये। जवाब में केडिया इलेवन ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से तीन विकेट चटकाने वाले नीरज सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में जेपी सीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाये। जवाब में काजीपुर सीसी ने 16.4 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से तीन विकेट चटकाने वाले अतुल यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने।

संक्षिप्त स्कोर

मंगल तालाब ग्राउंड
वेस्टर्न सीसी : 22 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट मानव 28, अनिकेत 21, प्रेम कुमार 14,अतिरिक्त 18, शुभम 1/22,अंकित सिंह 1/19,जयकांत 2/18, सचिन कुमार रंजन 3/28,नीरज सिंह 3/18केडिया इलेवन : 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन, अमृत 34, मनीष नाबाद 32, अंकित नाबाद 30,अतिरिक्त 20, लोकेश सिंह 1/26,मो समीर 2/33खेमनीचक ग्राउंड
जेपी सीसी : 19.5 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट वैभव राज 18,हर्ष कश्यप 45, अतिरिक्त 16, आर्यन मेहता 1/13, अंकित कुमार पारस 3/16,अभिषेक 1/11,अतुल यादव 3/16, मोहित झा 1/24

काजीपुर सीसी : 16.4 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन, संयम शेखर 16,प्रियांशु सिन्हा 14,रवि राज 18, प्रियरंजन कुमार सिंह 22, अतिरिक्त 21, गौतम 2/30, कुणाल 1/19, अमरेंद्र कुमार 1/13,हर्ष कश्यप 2/17

15 जून के मैच
खेमनीचक ग्राउंड : ईगल सीसी बनाम वाईएसी राजेंद्रनगर
मंगल तालाब ग्राउंड : खगौल सीसी बनाम वाईएसी सिटी

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment