Loading Now
×

सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ने किया खेल कैलेंडर जारी

पटना: सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार ने सत्र 2023-24 के लिए अपना खेल कैलेंडर जारी कर दिया.टैलेंट सर्च प्रोग्राम के जरिए नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को अलग-अलग स्कूल में जाकर, खोज कर,प्रशिक्षण देने का काम करेंगा.

इसकी जिम्मेवारी संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने सहायक सचिव वि​पिन कुमार, सदस्य प्रमोद कुमार, रवि राय व राजेश कुमार चिंटू व विजय कुमार को सौंपी है. खेल कैलेंडर को जारी करते हुए महासचिव प्राची शर्मा व संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सत्र की शुरूआत जुलाई में फिटनेस कैंप का आयोजन से किया जाएगा. वहीं अगस्त में सब जूनियर बालक—बालिका स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन सोनपुर में होगा. इसके अलावा सितंबर में बेतिया में जूनियर बालक—बालिका स्टेट चैंपियनशिप, अक्टूबर में हाजीपुर में सीनियर पुरूष—महिला स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी.

वहीं नंबर में गया में सब जूनियर व जूनियर बालक—बालिका नेशनल कैंप तो दिसंबर में सीनियर नेशनल कैंप का आयोजन पटना में आयोजित की जाएगी. राजीव रंजन मेमोरियल जूनियर लेवल टूर्नामेंट का आयोजन नालंदा में जनवरी 2024 में होगा. फरवरी 2024 में ईस्ट जोन नेशनल कैंप व मार्च 2024 में बिहार साफ्टबॉल प्रीमियर लीग पटना में संपन्न होगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment