Olympic Day पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया गया कबड्डी मैच का आयोजन
पटना। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून यानी शुक्रवार को बिहार ओलंपिक संघ की मेजबानी में पाटलिपुत्र खेल परिसर के कबड्डी कोर्ट पर एक कबड्डी मैच का आयोजन किया गया जिसमें दीघा कबड्डी एकेडमी ने पाटलिपुत्र कबड्डी को 1 अंक के अंतर से पराजित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार ओलंपिक संघ के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद , बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह, बिहार हैंडबॉल संघ के सचिव ब्रज किशोर शर्मा और बिहार तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर मुख्तार खान, कबड्डी कोच अभिनव कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Post Comment