Loading Now
×

बारिश के कारण रद हुआ मैच, दोनों टीम को मिले दो-दो अंक

जमुई: डीसीए जमुई द्वारा चांदबारी मैदान पर आयोजित श्यामल सिन्हा जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच वर्षा की भेंट चढ़ गया। मैच मुंगेर एवं भागलपुर की टीम के बीच खेला जा रहाथा। मुख्य अतिथि के रूप में एसआइ सौरव सिंह उपस्थित थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने नौ विकेट खोकर 241 रन बनाए। मुंगेर की ओर से निहाल ने 83 एवं अनमोल ने 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए भागलपुर के तेज गेंदबाज आशीष ने पांच विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 65 रन ही बना पाई थी। इसी दौरान मूसलाधार वर्षा हो जाने से मैच को रोक दिया गया। एक घंटे से अधिक समय तक वर्षा होते रहने से अंपायर ने मैच को रद करने की घोषणा की। दोनों टीम को दो-दो अंक मिले। मालूम हो कि यह टूर्नामेंट 03 जुलाई तक चलेगा। टूर्नामेंट में भागलपुर जोन के पांच जिलाें की टीम भाग ले रही है। मैच में अंपायर के रूप में राजीव मिश्रा एवं सचिन कुमार थे।

स्कोरर की भूमिका में सुमन कुमार और शुभम सिंह का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर चिकित्सक डा. राकेश कुमार सिंह, सौरभ गोयल, अमित कुमार, मनीष कुमार, विलियम टुडू व उनके सहयोगी मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment