Loading Now
×

PDCA तदर्थ समिति ने घोषित की फाइनल मुकाबले के कार्यक्रम

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन व चुनाव कराने के लिए गठित तदर्थ समिति के द्वारा पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग व पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले के कार्यक्रम घोषित कर दिये गए हैं।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लीग के संचालन के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पटना जिला सीनियर डिवीजन लीग का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को ऊर्जा स्टेडियम में खेला जायेगा। फाइनल मुकाबला आरबीएनवाईएसी और जीएसी के बीच खेला जायेगा।विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला 16 जुलाई को खेमनीचक ग्राउंड पर खेला जायेगा। इस लीग के फाइनल मुकाबले में सिटी स्टूडेंट्स क्लब और क्रिसेंट सीसी आमने-सामने होंगे।

सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग फाइनल मैच शेड्यूल

ऊर्जा स्टेडियम
19.07.2023 – आर.बी.एन.वाई.ए.सी. बनाम जी.ए.सी.
मैच रिपोर्टिंग समय – सुबह 8.00 बजे
टॉस. – सुबह 8.15 बजे
मैच प्रारंभ समय. – सुबह 8.30 बजे
40 ओवर का मैचजूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग फाइनल

खेमनीचक मैदान
16.07.2023 – सिटी स्टूडेंट क्लब बनाम क्रिसेंट सी.सी.
मैच रिपोर्टिंग का समय – सुबह 8.30 बजे
टॉस. – सुबह 8.45 बजे
मैच प्रारंभ समय. – प्रातः 9.00 बजे
40 ओवर का मैच

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment