Loading Now
×

त्रिशूल अंडर -19 क्रिकेट कप में विपुल और रेहान के शानदार प्रदर्शन से माइक्रोलिट ईगल्स जीता

सारण : त्रिशूल स्पोर्ट्स & डिफ्रेंस एकेडमी के द्वारा आयोजित त्रिशूल अंडर -19 क्रिकेट कप 2023 में आज का मुकाबला त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी और माइक्रोलिट ईगल्स के बीच खेला गया। जिसमे टॉस त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुई त्रिशूल की टीम सिर्फ़ 113 रन ही बना सकी। गेंदबाजी करते हुई माइक्रोलिट के विपुल ने शानदार 6 विकेट जबकि अमरेश व माशूम ने 2-2 विकेट झटके।

माइक्रोलिट की टीम 114 रनों के लक्ष्य के जबाब में उतरी और रेहान के शानदार अर्धशतक 51 रनों की पारी के बदौलत लक्ष्य को हासिल लिया। मैन ऑफ़ द मैच विपुल को तथा बेस्ट बैटर रेहान को चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को त्रिशूल स्पोर्ट्स & डिफेन्स एकेडमी के निर्देशक रोहित यादव ने पुरुस्कृत किया।।

Post Comment