Loading Now
×

बालिका वर्ग U-19 टी-20: कर्नाटका ने बिहार को 6 विकेट से हराया

पटना: देहरादून के अभिमन्यु स्टेडियम में खेले गए, बालिका वर्ग U-19 की टी-20 मैच में बिहार की टीम कर्नाटका से  छ्ह विकेट से हार गई। टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की आठ विकेट पर 94 रन बना पायी। जवाब में कर्नाटका की टीम 19.2 ओवर मे 4 विकेट पर 96 रन बनकर मैच को अपने नाम कर लिया।

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैदेही यादव 34 रन, ममता कुमारी पटेल 17 रन, याशिता सिंह 31 रन और खुशी गुप्ता 10 रन बनाकर आउट हुई। कर्नाटका वंदिता और तेजश्विनी ने 3-3 तथा श्रीनिथि ने एक विकेट लिए।

जवाब में उतरी कर्नाटका की टीम ने भविका रेड्डी 52 रन  और तेजश्विनी के 15 रन दोनों नाबाद के बदौलत मैच के अंतिम ओवर में चार विकेट पर 96 रन बनाकर बिहार को छ्ह विकेट से हरा दिया। कर्नाटका की ओर से निक्की और श्रेया बिना खाता खोले तथा लावण्या 5 रन, मिथिला विनोद 12 रन बकर आउट हुई। बिहार की ओर से रिशु ने दो तथा अरपना और वैदेही ने एक एक विकेट लिए। बिहार का अगला मैच 3 नवंबर को विदर्भ से है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment