Loading Now
×

सिवान जिला लीग: अशरफ खान के फ़ीफ़र से स्पोर्ट्स क्लब 128 रनों से जीता ,

सिवान : सिवान जिला क्रिकेट संघ सेशन 2023/24 का जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच मैरवा के अनुभव क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेला गया।जिसमे स्पोर्ट्स क्लब ने ज्ञान भैरव क्रिकेट एकेडमी को 80 रन से हरा दिया।

मैरवा की कनवेनर अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि टॉस जीतकर स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 205 रन बना कर ऑल आउट हो गई। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से रितेश कुमार ने 86 रन और शाहबाज आलम ने 51 रन का योगदान दिया। ज्ञान भैरव की तरफ से रितिक ने चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञान भैरव गुठनी की टीम मात्र 77 रन पर सिमट गई फरहान ने 10 रन का योगदान दिया । स्पोर्ट्स क्लब के अशरफ खान ने 5 विकेट लिया हैदर ने 2 विकेट लिया। मैन ऑफ़ द मैच स्पोर्ट्स क्लब के अशरफ खान को दिया गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment