Loading Now
×

U-19 कूचबिहार: गुजरात के विरुद्ध बिहार के तौफीक का अर्धशतक 

पटना: गुजरात के वलसाड में खेले जा रहे हैं कुछ बिहार ट्रॉफी के दूसरे मैच के दूसरे दिन खेल की समाप्त होने तक बिहार की टीम पांच विकेट पर 189 रन बनाकर खेल रही है।
बिहार की ओर से चंदन कुमार ने 44 रन, अनिमेष कुमार 21 रन, दीपेश गुप्ता 10 रन,  हिमांशु नागर  9 रन,  और अगस्त्य 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौफीक और सत्यम नाबाद 53 और 24 रन बनाकर खेे रहें हैं।  गुजरात की ओर से तीरथ पटेल ने दो विकेट तथा खिलन ए पटेल ने एक विकेट लिए, जबकि दो खिलाड़ी को रन आउट का शिकार होना पड़ा।
गुजरात की टीम कल पहले दिन के 8 विकेट पर 268 रन से आगे खेलना शुरू किया और 287 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।  बिहार की ओर से सत्यम कुमार और सुमन ने तीन-तीन विकेट तथा वासुदेव और अनूप ने दो-दो विकेट लिए।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment