Loading Now
×

U-15 Women’s: बंगाल ने बिहार को हराया,

पटना: हरियाणा के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल झज्जर में खेले गए महिलाओं की U-15 आयु वर्ग के मैच में बिहार को अंतिम मैच में बंगाल के हाथों 205 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। बंगाल की टीम ने टॉस जीतकर  निर्धारित 35 ओवर में 4 विकेट खोकर 226 रन बनाई।
जवाब में बिहार की टीम  21 रन बनाकर 15.1 ओवर में ऑल आउट हो गई।  बिहार का यह अंतिम मैच था। बिहार की टीम ने कुल 5 मैच खेले जिसमें गोवा तथा सिक्किम के विरुद्ध जीत हासिल हुई बाकी तीन मैचो में बिहार को हाल का सामना करना पड़ा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment