Loading Now
×

IPL Auction में बिहार के शाकिब हुसैन को KKR ने ख़रीदा,बीसीए अध्यक्ष ने दी बधाई

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी शाकिब हुसैन को आईपीएल की निलामी में कोलकता नाइट राइडर्स टीम ने 20 लाख के बेस प्राइस पर अपने टीम में शामिल किया। आईपीएल 2024 की निलामी सूची में बिहार के दो खिलाड़ियों बिपिन सौरभ और शाकिब हुसैन का नाम शामिल किया गया था।

शाकिब के आईपीएल में चयन पर बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के फ्रेंचाइजी को धन्यवाद दिया और शाकिब को उज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि शाकिब बिहार का नाम रौशन करेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment