Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट सिनियर डिविजन लीग में सी पी एन ने यंग स्टार को 5 विकेट से हराया ।

  • सी पी एन के शिवम् मैच में 6 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच
    ———————–

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के तीसरे मुकाबले में आज टॉस जीतकर सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के कैप्टन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और यंग स्टार टीम को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया।

यंग स्टार टीम की तरफ से यशवीर ने 46 रनों की पारी खेली। इनके अलावा और कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका । सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज एवं मैन ऑफ द मैच शिवम् ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.5 ओवर में मात्र 23 रन देकर यंग स्टार के 6 बल्लेबाजों को आउट किया । छोटे से लक्ष्य 123 रनों का पीछा करते हुए सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बल्लेबाज क्षितिज के 39 रनों की मदद से टीम ने अपना पहला मैच 5 विकेट से जीत लिया ।

कल यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं ब्लॉक क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा सिनियर डिविजन का तीसरा मैच ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment