Loading Now
×

शिवहर जिला सिनियर डिविजन लीग में सी पी एन ने सोनौल सुल्तान सीसी को 8 विकेट से हराया

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के पांचवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के कैप्टन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और सोनौल सुल्तान टीम को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया।

सोनौल सुल्तान टीम ने 21.5 ओवरों में 10 विकेट गंवा कर 84 रन बनाए । टीम की तरफ से केशव राज ने 38 रनों की पारी खेली। सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज एवं मैन ऑफ द मैच प्रवीण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 21 रन देकर सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के 3 बल्लेबाजों को आउट किया ।

छोटे से लक्ष्य 85 रनों का पीछा करते हुए सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बल्लेबाजों ने 13वें ओवर में हीं मात्र 2 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया ।कल सिनियर डिविजन का छठा मैच यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment