Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप का उद्घाटन कल

अररिया : 33वां अररिया जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप भागीरथी गंगा ट्राफी का उद्घाटन मैच जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी एवं इंडस स्पोर्टिंग क्लब के बीच अररिया काँलेज स्टेडियम में खेला जाएगा, मैच की तैयारी पुरी हो चुकी है मैदान को तैयार कर लिया गया है।

उदधाटन मैच के मुख्यतिथि अररिया कालेज के प्रधानाध्यापक डॉ अशोक पाठक विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अविनाश आनन्द एवं बिहार क्रिकेट संघ जिला संघों प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल होंगे , इस सत्र में कुल 36 मैच खेले जाएंगे। यह जानकारी जिला संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार विश्वास ने दी ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment