Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार ने नेशनल सीसी को 5 विकेट से हराया

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के बारहवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर नेशनल क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

राइजिंग स्टार के गेंदबाज कुलदीप की घातक गेंदबाजी (4.1 ओवर, 9 रन, 6 विकेट ) के सामने नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16.1 ओवरों में 88 रनों पर ऑल आउट हो गई।89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह आसान सा लक्ष्य 10वें ओवर में हीं 5 विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया ।राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के कुलदीप को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बुधवार को सिनियर डिविजन का तेरहवां मैच मां भवानी क्रिकेट क्लब एवं राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।इस मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब के शहाबुद्दीन सुर्खियों में रहे । लगभग 60 वर्ष की उम्र में शानदार फिटनेस रखते हुए न केवल वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने अपितु 1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी प्राप्त किया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment