Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब A ने 45 रनों से जीती

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज आठवाँ मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब A और एंबीशन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टाँस इंडस स्पोर्टिंग क्लब A ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

25-25 के इस मैच में इंडस स्पोर्टिंग क्लब A 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाने में कामयाब रही।इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के बल्लेबाज राकेश ने 56, विनीत 39 और अक्षय ने 25 रन बनाए । एंबीशन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शम्स राजा और संतोष ने 1–1 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एंबीशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी और 45 रन से हार का सामना करना परा एंबीशन क्रिकेट क्लब बल्लेबाज आकिब ने 31 रन और संतोष ने 27 रन बनाए। इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के गेंदबाज अक्षय 4 , रवि शंकर और राकेश ने 2–2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनिकेत गोपाल और निसार अहमद थे स्कोरिंग उज्ज्वल ने किया इस अवसर पर अररिया ज़िला संघ के उप सचिव अनामी शंकर अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, मनीष मन्नू , विक्की, श्रवण , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment