Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डीसीसी की धमाकेदार 217 रनो से बड़ी जीत,अमन का नाबाद शतक

सीतामढी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वे जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हेलेंस क्रिकेट क्लब व डुमरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया,जिसमें डीसीसी ने शानदार 217 रनो से जीत दर्ज कर तालिका में सबसे ऊपर चली गई। इस मैच का उद्घाटन डीसीसी के अध्यक्ष अमिताभ सिंह नंदन व सीतामढी जिला संघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

डुमरा क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रफुल्ल झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन झा के नाबाद 100 व कुणाल के तेजतर्रार 54 रनो की बदौलत 35 ओवर के इस खेल में 5 विकेट खोकर 284 रनों का लक्ष्य दिया। हेलेंस की तरफ से अंशु ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेलेंस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम अमन के 21 रनो के योगदान के बावजूद महज 25वे ओवर में 66 रनो पर ही सिमट गई। वहीं डीसीसी की तरफ से सर्वाधिक सूरज ने 4 व प्रफुल्ल ने 2 विकेट लिए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच डीसीसी के अमन झा को दिया गया। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, स्कोर वैभव , मैच के अंपायर अक्षय व मुकेश उपस्थित थे।शुक्रवार को पुपरी व स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment