Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में यंग टाउन क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता

अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज सत्रहवाँ मैच यंग टाउन क्रिकेट क्लब और जैनीत पब्लिक स्कूल जोगबनी के बीच खेला गया।टॉस जैनीत पब्लिक स्कूल जोगबनी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

25-25 ओवर के इस मैच में जैनीत पब्लिक स्कूल जोगबनी 16 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर मात्र 63 रन बना सकी। यंग टाउन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नीरज और बदरूजमा ने 3–3 और अबू अबशार ने 2 विकेट चटकाए।

जबाबी पारी खेलने उतरी यंग टाउन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने मात्र 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ताबर्तोर 64 रन ही बना कर जीत अपने नाम की ।यंग टाउन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज फारूक ने मात्र 18 गेंद पे 51 रन बनाया। जैनीत पब्लिक स्कूल जोगबनी के गेंदबाज नन्द किशोर और पार्थ ने 1–1, विकेट लिए। मैच के अंपायर संतोष और निशार अहमद थे स्कोरिंग गौरव ने किया।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल , अररिया ज़िला संघ के संयुक्त सचिव अनामी शंकर,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment