Loading Now
×

जूनियर नेशनल साफ्टबॉल टीम का चयन ट्रायल 23 व 24 जनवरी को

पटना : पहली बार बिहार के पटना में होने जा रही जूनियर नेशनल बालक—बालिका साफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 25 फरवरी तक होने जा रहा है. इसमें भाग लेने वाली बिहार बालक—बालिका टीम का चयन प्रक्रिया 23 व 24 जनवरी को सुबह नौ बजे से होगा.

इसकी जानकारी बिहार साफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कनौडिया ने दी. उन्होंने बताया कि टीम के चयन व प्रक्रिया की पूर्ण जिम्मेदारी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रूपक कुमार को सौंपी गई है. वहीं रूपक ने बताया कि चयन पटना के संपतचक स्थित लॉ मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल में संपन्न होगी. सभी ज़िले के इच्छुक खिलाड़ी अपने आयु प्रमाणपत्र व पहचान पत्र के साथ शामिल हो सकते हैं.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment