Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में नटराज सीसी ने स्टार सीसी को 1 विकेट से हराया

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के तेइसवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्टार सी सी ने मनीष 38 रनों की मदद से 25 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। नटराज टीम की तरफ से आयुष ने 2 विकेट लिया।

133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नटराज क्रिकेट क्लब के 8 बल्लेबाज 98 रनों पर आउट हो गये थे, लेकिन अंतिम क्रम के बल्लेबाज राहुल और आयुष के बीच 9वें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की बदौलत नटराज क्रिकेट क्लब ने आज का यह रोमांचक मैच 1 विकेट से जीत लिया । स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से मुकुल ने 4 विकेट एवं मनीष ने 2 विकेट लिया ।

स्टार सी सी की तरफ से 5 ओवरों में 36 रन खर्च कर 4 विकेट लेने वाले मुकुल रंजन को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल कांत एवं प्रिंस सिंह मौजूद रहे।

आज लीग मैच के पहले राउंड की समाप्ति के बाद प्वाइंट्स टेबल में नटराज पहले, एलेवेन स्टार दूसरे, सी पी एन तीसरे एवं गुरु द्रोण चौथे नंबर की टीम बनी ।दिनांक 22 जनवरी सोमवार को लीग का पहला क्वालीफायर मुकाबला प्वाइंट्स टेबल पर अवस्थित टीम नंबर 1 एवं 2 यानी नटराज क्रिकेट क्लब एवं एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment