अररिया जिला क्रिकेट लीग में आयुष इलेवन विजयी
अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज इक्कीसवाँ आयुष 11 और जैनीत पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जैनीत पब्लिक स्कूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
25-25ओवर के इस मैच में जैनीत पब्लिक स्कूल 23 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाई।जैनीत पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज संदीप ने 48 और शशक ने 25 रन बनाया। आयुष 11 के गेंदबाज सुभम ने 4, और रुम्मन ने 4 विकेट चटकाए।
जबाबी पारी खेलने उतरी आयुष 11 के बल्लेबाजों ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना कर 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। आयुष 11 के बल्लेबाज सुजल ने नाबाद 102, और अश्वनी ने नाबाद 23 रन बनाया। जैनीत पब्लिक स्कूल के गेंदबाज सत्य प्रकाश ने 2 विकेट लिए।
मैच के अंपायर संतोष और अनामी शंकर थे स्कोरिंग का कार्य अमन राज ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।



Post Comment