Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में इंडस स्पोर्टिंग क्लब A 9 रन से जीता ।

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज बाईसवां मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब A और जोगबनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जोगबनी क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 25-25ओवर के इस मैच में इंडस स्पोर्टिंग क्लब A 23 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाई।इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के बल्लेबाज राकेश ने 33, विनीत ने 26 और सुमित 14 रन बनाया। जोगबनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नासिर 3, अर्पित ने 3 और संजू ने 2 विकेट चटकाए।

जबाब में खेलने उतरी जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 23 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी और 9 रन से हार का सामना करना परा। जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कौनाईं 24, और किशन ने 17 रन बनाया। इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के गेंदबाज राकेश ने 3, अंकीत और संगम ने 2–2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर संतोष और उज्ज्वल थे स्कोरिंग का कार्य अमन राज ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल,अररिया ज़िला संघ के संयुक्त सचिव अनामी शंकर ,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment