Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लिफ़ में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी को 5 विकेट से हराया ।

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के एलिमिनेटर मुकाबले में आज टॉस जीतकर सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के कैप्टन अभिषेक ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रनों का स्कोर खङा किया। सी पी एन की तरफ से अभिषेक ने 35, प्रवीण ने 30 और आयुष ने 27 रन बनाए। गुरु द्रोण के गेंदबाज बबलू और विद्यासागर ने 3-3 विकेट लिया।

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य आसानी से 23वें ओवर में हीं हासिल कर लिया । गुरु द्रोण की तरफ से आदित्य ने 40 और अभिनव ने 33 रन बनाए। सी पी एन की तरफ से सिद्धार्थ ने 3 और प्रवीण ने 2 विकेट लिया ।गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की तरफ से 6 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट लेने एवं बल्लेबाजी में नाबाद 17 रनों की पारी खेलने वाले बबलू कुमार को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जिला क्रिकेट लीग का दूसरा क्वालीफायर मैच एलेवेन स्टार एवं गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच 31 जनवरी को खेला जाएगा एवं लीग का फाइनल मैच 4 फरवरी दिन रविवार को खेला जाएगा ।आज के मैच में अंपायरिंग उत्पल कांत और प्रिंस सिंह द्वारा की गयी । 31 जनवरी और 4 फरवरी के होने वाले सभी मैच लाइव किए जाएंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment