Loading Now
×

किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में एस.वाई सीसी बाजार 7 विकेट से विजयी

किशनगंज :  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2023-24 ए डिवीजन का आज आठवां मुकाबला एस वाई सी सी बाजार बनाम आर्यन क्रिकेट क्लब के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया टोस पूर्व खिलाड़ी राजा मलिक ने उछाला।

आर्यन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाएं जिसमें अमित कुमार शर्मा ने 44 गेंद का सामना कर दो चौके एक छक्के की मदद से 30रन नीतीश कुमार ने 16 गेंद का सामना कर चार चौके की मदद से 22 रन एवं विनोद साह ने 23 गेंद का सामना कर 17 रन बनाया वहीं एस वाई सी सी बाजार कि ओर से गेंदबाजी करते हुए आमिर खुशरु ने 4 विकेट मुकेश ने तीन विकेट एवं जमील ने दो विकेट एवं मणि शंकर भट्ट ने 1 विकेट हासिल किया ।

140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वाई सी सी बाजार ने तीन विकेट खोकर 15.2 ओवर में आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें विकास पासवान ने ताबातोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके एवं छह छक्के की मदद से 70 रन बनाए ललित कश्यप ने 29 गेंद का सामना कर दो चौके के मदद से नाबाद 18 रन एवं सूर्यमराज ने 15 गेंद का सामना कर पांच चौकी की मदद से नाबाद 25 रन बनाएं वही आर्यन क्रिकेट क्लब की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज नीतीश कुमार रहे जिन्होंने तीन विकेट हासिल किया।

चार विकेट लेने वाले अमीर खुसरु को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच अमीर खुसरु को पूर्व खिलाड़ी राजा मलिक ने मेडल पहनकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे राजकुमार डोगरा एवं विक्रम श्रीवास्तव स्कोरर थे गौरव कुमार संयोजक थे गणेश साह।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment