Loading Now
×

जगतपुर टीम बांका जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

बाँका। बाँका जिला क्रिकेट लिग के चौथे मैच में आज जगतपुर ( बाँका) की टीम ने एचीवर क्लब भैरोगंज को रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित इस मैच में जगतपुर क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें राज कुमार योगदान सबसे अधिक 50 रन का रहा।

जबावी पारी खेलने को उतरी एचीवर क्लब भैरोगंज की टीम 17 ओवर में मात्र 87 रन पर ही ढेर हो गई।इसके पूर्व आज के मुख्य अतिथि कांग्रेस के बरीष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की, तत्पश्चात खेल प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद यादव,महेन्द्र सिंह, विद्या वर्मा, अनवार अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। छोटु कुमार सिनियर और छोटु कुमार जूनियर ने आज बेहतरीन अंपायरिंग कर पब्लिक की बाहबाही लूटी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment