रणजी ट्रॉफी: आंध्र के खिलाफ शतक से चुके प्रताप, गिरिनाथ ने झटके पाँच विकेट
पटना: पटना मे मोइनुल हक स्टेडियम में आंध्रप्रदेश और बिहार के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में आंध्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए बिहार को 182 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। बिहार की ओर से एक मात्र बल्लेबाज प्रताप ने 92 रनों की पारी खेली, जबकि आंध्र के गेंदबाज गिरिनाथ ने पाँच विकेट लिए।
बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बलजीत सिंह बिहारी 2 रन, श्रमण निग्रोध 16 रन, पीयूष, गनी और बाबुल बिना खाता खोले, बिपिन सौरभ 19 रन, वीर प्रताप 11 रन, आशुतोष अमन एक रन तथा नवाज़ 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हिमांशु 32 रन बनाकर नाबाद रहे। जहां एक ओर बिहार के कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पा रहे थे, वहीं प्रताप ने टिककर 198 गेंद खेलते हुए पाँच चौके और तीन छक्के के सहारे 92 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली, मगर शतक से चूक गए।
आंध्र की ओर से गिरिनाथ रेड्डी ने पाँच विकेट, नितीश रेड्डी ने दो विकेट तथा के वी सशिकांत ने एक विकेट लिए, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट के शिकार हुए।
Share News:



Post Comment