Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में सूरजदेव फाउंडेशन ने बिदूपुर क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रहे हैं राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच बिदुपुर क्रिकेट क्लब और सूरजदेव फाउंडेशन के बीच खेले गए मैच में सूरजदेव फाउंडेशन ने बिदूपुर क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिदुपुर के सलामी बल्लेबाज रौशन 4 रन और रवि 9 रन बनाकर आउट हो गए । मध्यक्रम के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं करपाए आकाश 10 रन और अतुल 12 रन के पारी खेली। बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए । पूरी टीम 19 में ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। सूरजदेव फाउंडेशन के तरफ से अभिजीत 4 विकेट , अभिषेक 2 विकेट ,मुकुल 2 विकेट जबकि आदित्य 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य क्या पीछा करने उतरी सूरजदेव फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज मुकुल 39 नॉट आउट और पियूष 11 रन नॉट आउट के बदौलत 9में ओवर में एक विकेट खो कर 66 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । पीयूष कुमार एक रन बनाकर आउट हो गए थे। बिदुपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से विनायक को एक विकेट मिला सूरजदेव फाउंडेशन के अभिजीत को मैन ऑफ द मैच नवाजा गया राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के बुधवार का मैच वैशाली यूथ फाउंडेशन और बीवाईसी के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment