Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में विजय स्पोर्ट्स क्लब ने 6 विकेट से जीता

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में खेले जा रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग विजय स्पोर्ट्स और भासकर फाउंडेशन के बीच खेला गया जिसमें विजय स्पोर्ट्स क्लब ने 6 विकेट से जीत प्राप्त की ।

टॉस जीतकर विजय स्पोर्ट्स ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी भास्कर फाउंडेशन की तरफ से अभिषेक ने 23 और कप्तान अमन ने 17 तथा अमन ने 11 रन का योगदान दिया उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकर पार नही कर पाया । टीम का कुल स्कोर महज 114 रन ही रह गया जिसमे 9 विकेट भी खोए । विजय स्पोर्ट्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक नटवर ने 3 और धीरज ने 2 तथा सनोज सुजीत और घनश्याम ने 1- 1 विकेट प्राप्त किए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय स्पोर्ट्स की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमे नटवर ने 57 रन और शिवम ने 11 तथा विजय 10 और प्रांशु ने 14 रन जोड़े । भास्कर फाउंडेशन के तरफ से सत्यम ने 2 विकेट तथा सरोज और अमन ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। नटवर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment