Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में मुकुल के नाबाद शतक से सूरजदेव फाउंडेशन विजयी

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में खेलें जा रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग का मैच भास्कर फाउंडेशन और सुरजदेओ फाउंडेशन के बीच खेला गया। इस मैच में सुरजदेव फाउंडेशन विजयी हुआ।

आज टॉस जीतकर भास्कर फाउंडेशन ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 146 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया । मयंक के 29 तथा इशांत और सत्यम के 22- 22 रनो का योगदान दिया वही कप्तान अमन 12 और अभिषेक ने 13 रन का योगदान दिया। भास्कर फाउंडेशन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत और अभिषेक ने 2-2 और मुकुल और राहुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजदेव फाउंडेशन ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया टीम की ओर से मुकुल ने नाबाद 101 रन बनाए वही पीयूष और गौतम ने 11-11 रन जोड़कर टीम के जीत में हाथ बटाया। भास्कर फाउंडेशन की तरफ से सूरज ने 2 तथा सोनू और नीतीश ने 1-1 विकेट लिया । मुकुल को मैन आफ द मैच दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment