Loading Now
×

बेगूसराय प्रीमियर लीग में बेगूसराय किंग्स ने नौला नाईट राइडर्स को 40 रनों से हराया

  • बीपीएल का पहला सेमीफाइनल बेगूसराय चैलेंजर्स और बलिया ब्लास्टर के बीच कल खेला जाएगा
  • बेगूसराय किंग्स ने नौला नाईट राइडर्स को 40 रनों से पराजित किया

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग के ग्रुप बी का अंतिम लीग मैच बेगूसराय किंग्स और नौला नाईट राइडर्स के बीच खेला गया बेगूसराय किंग्स के कप्तान ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हैं निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खो कर 189 रन बनाए बेगूसराय किंग्स की ओर से अनमोल ने 44 और सुमित ने 44 रन बनाए और नौला नाईट राइडर्स की ओर से वीरेंदर ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उत्तरी नौला नाईट राइडर्स की टीम 18 ओवर में 149 रन पर सिमट गई नौला नाईट राइडर्स की ओर से अभिनव ने 42 रन बनाए बेगूसराय किंग्स की ओर से अश्वनी ने 4 , अविनाश ने 3 विकेट और मानस ने 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय किंग्स ने नौला नाईट राइडर्स को 40 रनों से पराजित किया।

इस अवसर पर बेगूसराय किंग्स के अविनाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश वरिष्ठ क्रिकेटर विवेक कुमार बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह बीपीएल के संयोजक निराला कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर गुड्डू वर्मा और विश्वजीत कुमार थे ऑनलाइन स्कोरर के रूप में राहुल कुमार थे बीपीएल के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि कल बीपीएल का पहला सेमीफाइनल मैच बेगूसराय चैलेंजर्स और बलिया ब्लास्टर के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment