Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में एन.आई सीसी सीटानाबाद ने फ्रेंड्स इलेवन सीसी को 13 रनों से हराया

सहरसा:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब एवं एन आई सी सी सीटानाबाद के बीच खेला गया।

जिसमें एन आई सी सी सीटानाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए प्रभात के 55 रन (56 बॉल),आदित्य के 29 रन (34 बॉल),शाकिब के 31 रन (30 बॉल) की सहायता से 34 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 187 रन बनाया।

जिसके जवाब में फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब ने 31.5 ओवर में सागर के 61 रन (70 बॉल),अनंत के 36 रन (30 बॉल),प्रणव के 20 रन (26 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी।इस प्रकार एन आई सी सी सीटानाबाद ने फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब को 13 रनों से पराजित किया।

एन आई सी सी सीटानाबाद की ओर से मो जफर ने 7 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट एवं प्रभात ने 5.5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंड्स इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से प्रिंस ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट,सचिन ने 7 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट एवं अनंत ने 7 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। आज के मैच के अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर रजनीश कुमार एवं अभिषेक तथा स्कोरर प्रिंस थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,कोषाध्यक्ष असफहान खान एवं जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, आशुतोष आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में रौशन,अंकित,शिवम, तुषाण,श्रवण,रवि, ऋषिकेश,अमरज्योति,दर्श इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment