कटिहार जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब 115 रनों से जीती
कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग में आज का मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम बारसोई क्रिकेट एकेडमी के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया।
जिसमें राइजिंग स्टार क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 246 रन बना कर ऑल आउट हो गई।मुख्य स्कोरर रहे राकेश ठाकुर ने 58 रन और रोहित राज ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में बारसोई क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सरफराज अशरफ ने 4 विकेट और रंजित यादव ने 3 विकेट लिए।
247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारसोई क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.2 ओवर में मात्र 131 रनों पर ऑल आउट हो गई।मुख्य स्कोरर रहेप्रियांश कुमार सर्वाधिक 36 रन बनाए। गेंदबाजी में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित कुमार ने 3 विकेट प्रियेश कुमार ने 3 विकेट लिए। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 115 रनों से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।
मैच में निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और सर्वेश कुमार रहे जबकि स्कोरर रहे आदित्य सिंह।कल का मैच सन्नी क्रिकेट एकेडमी बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा जिसकी जानकारी कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री सुजीत कुमार सिंह ने दी



Post Comment