Loading Now
×

नालंदा जिला क्रिकेट लीग में नालंदा जूनियर क्लब की विशाल अंतर से जीत

नालंदा:  जिला सीनियर लिग मे आज एक मैच खेले गए, मैच बिहारशरीफ़ में खेला गया। नालंदा जूनियर क्रिकेट क्लब बनाम लिटल स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच नालंदा जूनियर क्रिकेट क्लब ने पहलें बल्लेबाज़ी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 212 रन बनाये जिसमे सूरज 60, राजा 41, संस्कार 30, प्रकाश 22 और दिव्यांश ने 17 रन का योगदान दिया । लिटल स्टार क्लब की ओर से कमलेश, सुमंत तथा आकाश ने क्रमशः एक एक विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब अपने मात्र 45 रन पर 10 विकेट खो दिए और 197 रन के बड़े अंतर से मैच हार गयी। लिटिल स्टार क्लब की ओर से उमर खान ने 12 और नवनीत ने नाबाद 10 रन बनाये। नालंदा जूनियर क्लब की ओर से अनीस तथा अभिषेक ने तीन तीन विकेट अपने नाम किये।निर्णायक की भूमिका साफा रिज़वी और मो शब्बीर ने निभाया वहीँ स्कोरर का काम कुंदन ने किया।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment