Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में व्हाइट 11 ने डीआरएससी रेल को हराया

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट लीग के ए डिविजन मुकाबले में आज का मैच डीआरएससी रेल बनाम व्हाइट 11 के बीच खेला गया।

जिसमें व्हाइट 11 के कप्तान राहुल भौमिक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए जिसमें मुख्य स्कोरर रहे राहुल भौमिक 59 रन और सचिन यादव ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में डीआरएससी रेल की तरफ से दिलीप सहनी ने 4 विकेट और आशीष कुमार ने 2 विकेट लिए।

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआरएससी रेल की टीम 22.2 ओवर में 128 रन बना कर ऑल आउट हो गई। मुख्य स्कोरर रहे
सतीश सिंह ने 41 रन और कुमार नीतीश ने 37 रन बनाए।गेंदबाजी में व्हाइट 11 की तरफ से सचिन यादव ने 5 विकेट और अभिषेक झा ने 4 विकेट चटकाए।व्हाइट 11 की टीम 86 रनों से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।

मैच में निर्णायक की भूमिका में अजीत सिंह और सर्वेश कुमार रहे जबकि स्कोरर रहे राजनारायण चौधरी। कल का मैच सुबह 10 बजे से एनआईसी क्लब बनाम राइजिंग स्टार क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment